rajasthanone Logo
Bharatpur News: वैर थाना क्षेत्र में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर पशुओं के बाड़े में गिर गया। जिससे तीन पशुओं की मौत हो गई।

Bharatpur News: भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर पशुओं के बाड़े गिर गया। हाईटेंशन लाइन का तार गिरते ही जोरदार फाल्ट हुआ। जिससे बाड़े में रखा ईधन जलकर राख हो गया और तीन पशुओं को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और स्टेट हाईवे-45 को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत पशुओं के लिए मुआवजे की मांग की है।
सुबह करीब 10 बजे हुआ हादसा

वैर निवासी तेज सिंह ने बताया है कि भोपर रोड पर पर उसका बाड़ा है उसमें वह ईंधन और पशुओं को बांधता है। उसके पशुओं के बाड़े को ऊपर से 33 केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। आज सुबह करीब 10 बजे उसका तार टूटकर बाड़े में गिर गया। जिससे पूरा बाड़ा करंट की चपेट में आ गया और ईंधन में आग लग गई। जिसमें दो भैंस और एक बछड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के समय मौजूद लोगो ने बताया है कि हादसे की तुरंत सूचना बिजली विभाग को दी गई, लेकिन उन्होंने सप्लाई को बंद नहीं किया। जिससे आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाईवे-45 को बंद कर दिया। लोगों ने प्रशासन से मृत पशुओं के लिए मुआवजे की मांग की है। जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से 1घंटे तक समझाइश की एवं जाम को खुलवाया।

5379487