Summer Fodder : इस भीषण गर्मी में मानव क्या सभी जीव जंतु तपिश से बेहाल हैं। भीषण गर्मी के मौसम में दुधारू पशु शारीरिक जरूरतों के अनुकूल चारा न मिलने के कारण पाचन संबंधी अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। जिससे उनके दूध देने की क्षमता भी प्रभावित होती है। ऐसे में इन पशुओं के पोषण और सुरक्षा के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चारे की जरूरत होती है जो उनके लिए स्वास्थ्यवर्धक तो हो ही साथ ही उन्हें गर्मी से भी राहत दिलाए।

आज के इस लेख में हम आपको पशुपालकों के लिए एक ऐसे चारे के विषय में बताने जा रहे हैं। जो दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तो है ही साथ ही उन्हें ठंडक प्रदान करने वाला और उनके दूध देने की क्षमता में बढ़ोतरी करने वाला साबित होगा।

ज्वार चरी, गर्मियों में पशुओं की संजीवनी बूटी

ज्वार चरी पशुओं के लिए एक ऐसा चारा है। जो पशुओं की सेहत और दुग्ध उत्पादन क्षमता को बरकरार रखता है। यदि प्रतिदिन नियमित रूप से पशुओं को ये चारा खिलाया जाए तो इससे दुधारू पशुओं का पाचन मजबूत रहेगा और उन्हें इस भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी। ज्वार चरी का उत्पादन बहुत सहज तरीके से किया जा सकता है। इसे पशुपालक अपनी खाली पड़ी किसी ज़मीन पर उगा सकते हैं। इसके उत्पादन के लिए बहुत पानी और देखभाल की भी जरूरत नहीं है।

पोषक तत्वों से भरपूर है ये चारा

अमूमन गर्मियों के दिनों में उगाया जाने वाला ज्वार चरी एक ऐसे हरे चारे की फसल है जिसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और खनिज पशुओं की पाचन-क्रिया को मजबूत करता है। इस पशु चारे की विशेषता ये भी है कि ये पशुओं के शारीरिक तापमान को समायोजित रखता है। जो गर्मी के प्रकोप से उन्हें बचाता है।

इस तरह खिलाएं पशुओं को ज्वार चरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्वार चरी को सूखे चारे, अनाज के छिलके या भूसे के साथ मिलाकर पशुओं को खिलाएं जिससे वो आसानी से पर्याप्त मात्रा में खा सकें।

ये भी पढ़ें :- Magical Fruit Amla: यह है राजस्थान का जादुई फल, जानिए क्या है इससे जुड़ी आंवल्या राजा की कहानी