Rajasthan Crime: अलवर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में जियो टावर से चोर केबल चुराकर ले गए। वहीं अरावली विहार थाना इलाके में बिजली लाइन चोरी का मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों मामले की संबधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि स्टेट ऑफिसर सचिन चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जियो टावर से केबल चोरी होने के मामले में कंपनी के स्टेट ऑफिसर सचिन चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक रतानगढ़ स्थित जियो टावर पर 17 मार्च की रात लगभग 12:21 बजे चोर केबल चुरा ले गए। केबल चोरी होने से नेटवर्क डाउन हो गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली विभाग की लाइन काटकर कर ले गए

वहीं सचिन चौधरी ने बताया कि इस साइट पर पिछले 10 दिनों में यह दूसरी चोरी हुई है। वहीं शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में एक महीने में सात बार चोरी हो चुकी है। जिसमें कर हर बार चोर केबल की चुरा कर ले जाते हैं। इससे कंपनी को फाइनेंशली नुकसान तो हो ही रहा है। साथ ही लोगों को इंटरनेट और नेटवर्क जैसे समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती नगर नाले के पास चोर बिजली विभाग की लाइन काटकर कर ले गए।

13 मार्च को चोरों ने बिजली लाइन काटकर चोरी की

इस संबंध प्रदीप बत्रा में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 13 मार्च को चोरों ने बिजली लाइन काटकर चोरी की। जिससे विभाग को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और हर आरोपियों की तलाश कर रही है।