Ajmer Crime News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के जवाहर की नाड़ी इलाके में देर रात हिस्ट्रीशीटर ने 30 से ज्यादा बदमाशों के साथ मिलकर सो रहे दंपती से मारपीट की। वहीं हमले में बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने डंडे, सरिया, पत्थर और बंदूक से हमला किया था। वहीं बदमाशों ने घर में और बाहर खड़ी कार, स्कूटी और बाइक में तोड़फोड़ की गई। वारदात के समय बुजुर्ग दंपती के बच्चे बाहर गए हुए थे। सभी बदमाश घर में हमला करने के बाद मंगलसूत्र और नगदी भी लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
आपको बता दें कि पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। रामगंज थाना पुलिस ने बुधवार सुबह घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहां लगे सीसीटीवी में हमले की वारदात कैद हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 11.30 बजे की है। पीड़ित महिला लाली देवी गुर्जर (43) की शिकायत पर करीब 8 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित महिला लाली देवी (43) ने बताया कि वह घर पर सो रहे थे। तभी घर के बाहर से अचानक धमाके जैसी आवाज आना शुरू हो गई। तभी बदमाश घर में घुस गए। बेटे के लिए पूछते हुए तोड़फोड़ की गई। बदमाश अपने साथ हाथों में डंडे, सरिया, पत्थर और बंदूक लेकर आए थे। मंगलसूत्र और 5 हजार नगदी लेकर भी भाग गए।
बदमाशों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की
दीपक खटाना के पास बंदूक थी और वह धमकी दे रहा था। पीड़ित करण सिंह (50) ने बताया कि नींद के अंदर ही उन पर हमला किया गया। बदमाशों से अपने आपको काफी बचाने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि 30 से ज्यादा लोगों ने हमला किया था। बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित बुजुर्ग के बेटे दीपक ने बताया कि चंद्रवरदाई क्षेत्र में 3 साल पहले फायरिंग हुई थी। उस मामले में वह गवाह था। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। पहले भी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी। हम घर पर नहीं थे नहीं तो वह हमें भी मार देते।