Ajmer News: अजमेर में 4 नए फ्लाईओवर और 90 KM लंबे रिंग रोड को मंजूरी मिल गई है, जिससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी। अजमेर विकास प्राधिकरण ने 30 सूत्री योजना तैयार की है। जिससे लोगों को यातायात की भी बेहतर सुविधा मिलेगी। 

साइकिल कॉरिडोर होगा विकसित 

योजना के तहत शहर के 18 प्रमुख चौराहों को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि यहां लगने वाले जाम से राहत मिल सके। दरगाह और आनासागर क्षेत्र के कुछ हिस्सों को नो-व्हीकल जोन बनाने की योजना है। वहीं, रेलवे स्टेशन से दरगाह तक साइकिल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। शहर में 30 से 35 किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और नला बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर मल्टीलेवल और अन्य पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी शुरू 

यातायात को बेहतर बनाने के लिए शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की सिफारिश की गई है। इसके तहत नए सिग्नल और सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। साथ ही मालवाहक वाहनों के लिए शहर के बाहर लॉजिस्टिक्स हब बनाने का प्रस्ताव है।

यह पूरी योजना केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की ओर से तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य अजमेर को जाम से राहत दिलाना और लोगों का सफर आसान बनाना है। आपको बता दें कि,   सिटी लॉजिस्टिक्स में शहर के भीतर माल परिवहन व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया हैं।  रसूलपुरा, चंदवरदायी नगर और किशनगढ़ के वृंदावन नगर में  डार्क स्टोर कनेक्टिविटी विकसीत करने की योजना भी है। 

ब्लैक स्पाट योजना भी शामिल

यातायात प्रबंधन के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर बनाने की सिफारिश की गई है।  इसके तहत सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, चौराहों का पुर्नगठन करने और वाहनों की गति पर  निगरानी रखने की योजना है। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan High Court: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, छोटी गलतियों की सजा के आधार पर नहीं अटकेगा प्रमोशन