Ajmer Development: अजमेर शहर में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देने वाले दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम शुरू हो गया है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को निर्माणाधीन मल्टीपर्पज स्टेडियम और प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 

तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

ऐसे में शहर में दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से शुरू हो गया है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को निर्माणाधीन मल्टीपर्पज स्टेडियम और प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पृथ्वीराज नगर के पास करीब 12 करोड़ की लागत से मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। मेट्रो शहरों की तर्ज पर बन रहे इस स्टेडियम की क्षमता 80 हजार दर्शकों की होगी। डीएमएफटी फंड से निर्मित होने वाला यह मैदान पटेल मैदान के बाद बड़े आयोजनों का दूसरा प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां खेल गतिविधियों के साथ बड़े धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक आयोजन भी हो सकेंगे।

कॉन्फ्रेंस हॉल और विशाल पार्किंग होगी

माकड़वाली में बनेगा भव्य कन्वेंशन सेंटरः बजट घोषणा के तहत माकड़वाली क्षेत्र में 34 करोड़ रुपए की लागत से कन्वेंशन सेंटर बनेगा। इसमें एडीए द्वारा 28 करोड़ और अन्य योजनाओं से 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 3.2 हेक्टेयर में फैले इस सेंटर में 1000 क्षमता का अत्याधुनिक सभागार, ओपन एयर थिएटर, कॉन्फ्रेंस हॉल और विशाल पार्किंग होगी। देवनानी ने कहा कि जयपुर-जोधपुर की तर्ज पर अब अजमेर में भी बड़े कॉन्सर्ट और प्रदर्शनियां संभव होंगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा। निरीक्षण के दौरान एडीए आयुक्त नित्या के. सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।