Sirohi News:सिरोही से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां मां और मासूम बच्चा दोनों जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि 4 महीने का बच्चा अपनी मां के पास ही सो रहा था। मासूम की बॉडी पूरी तरह आग में झुलस गई। सिर्फ खोपड़ी का कुछ हिस्सा ही बचा था। वहीं मां पैरों से लेकर पैर तक पूरी तरह से जल गई। यह घटना आबूरोड के मावल नदी के पास की है। यह घटना 14 फरवरी की रात 11:00 बजे की बताई जा रही है। ऐसे में डीएसपी गोमाराम ने बताया कि परिवार सिरोही के सारुपगंज का रहने वाला है। गोविंद अपनी पत्नी सोनिया योगी उम्र 25 साल और तीन बच्चों के साथ मावल नदी के पास रहता है। घटना के समय वह 10 से 15 फीट की दूरी पर दूसरे बच्चे के साथ सोया हुआ था।

महिला के तीन बच्चे हैं

वहीं पति ने पूछताछ के दौरान बताया कि रात लगभग 11:00 बजे जब वह टॉयलेट जाने के लिए उठा तो पत्नी और बेटा उसे जले हुए मिले। उसने आसपास के लोगों से मदद ली और पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं। एक बच्चा पिता के साथ सो रहा था।  एक बेटी ननिहाल गई हुई थी और 4 महीने का विष्णु अपनी मां के साथ सो रहा था। पुलिस ने बताया कि आबूरोड के राजकीय अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल अभी स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। महिला के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी है।

पूरा परिवार आबूरोड में 14 फरवरी के मेले में गया था

इसके साथ ही डीएसपी गोमाराम ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जांच की, लेकिन किसी भी तरह का कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला है। वही गोविंद ने बताया कि वह बीड़ी पीता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में गोविंद ने बीड़ी या माचिस की तीली फेंक दी होगी। जिससे आग लग गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोविंद पूरे परिवार के साथ कचरा बिनने का काम करता है। पूरा परिवार आबूरोड में 14 फरवरी के मेले में गया था। शाम करीब 5:00 बजे सभी वापस लौट कर आए। इसके बाद पति-पत्नी ने शराब पी और शाम 6:00 बजे खाना खाकर सो गए। 

महिला का शव 5 फीट दूर मिला

घटनास्थल पर जले कंबल के साथ 4 महीने बेटे का शव मिला है। वहीं महिला का शव 5 फीट दूर मिला। महिला के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आग लगने के बाद वह तड़पती हुई इधर-उधर भाग होगी और उस दौरान उसे चोट लग गई। वहीं डॉक्टर का कहना है कि महिला नशे में थी या नहीं और मौत किस हालात में हुई। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।