Vidyut Nigam Jaipur: राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड में काम कर रहे कर्मचारियों के एक अच्छी खबर आई है। विभाग में काम कर रहे दस हजार कर्मचारियों को इस साल इंसेंटिव दिया जाएगा। यह इंसेंटिव फाइनेंशियल ईयर के लिए तय किए गए परफॉर्मेंस पैरामीटर (केपीआई) के आधार पर दिया जाएगा। निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा इस स्कीम पर मोहर लगा दी गई है।
निगम को हुआ फायदा
बता दें कि पिछले साल यानी 2024-25 में निगम को कुल तीन सौ चौवालीस करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। बोर्ड मीटिंग में सामने आए आंकड़ों के अनुसार इस साल निगम की कुल कमाई 4643 करोड़ रुपए है। जिसमें से 429 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। खास बात यह थी कि इस बार सभी प्रोजेक्ट्स को समय सीमा के अंदर पूरा किया गया था। साथ ही गैरजरूरी खर्चों पर भी रोक लगाई गई, जिससे विभाग को अच्छा फायदा मिला है।
ये भी पढ़ें:- चिकित्सा विभाग का बड़ा ऐलान: अज्ञात बेसहारा मरीजों को मिलेगा निशुल्क उपचार, अस्पतालों में शुरू होंगी नई सुविधाएं
कैसे तय होगी राशि?
जानकारी के मुताबिक निगम की इंसेंटिव पॉलिसी के आधार पर यह राशि तय की जाएगी। इसमें कंपनी व विभिन्न ट्रांसमिशन एंड कम्युनिकेशन सर्किलों के केपीआई के आधार पर विभिन्न फैक्टर तय किए गए है। कर्मचारियों को इसके अनुसार ही इंसेंटिव राशि दी जाएगी। निगम के एमडी नथमल डिडेल ने जानकारी दी कि यह राशि सभी कर्मचारियों के काम के अनुसार दी जाएगी, जिसे केपीआई स्कोर से आंका गया है।
1. मार्च 2025 की बेसिक सैलरी का अधिकतम आधा हिस्सा इंसेंटिव होगा।
2. ऐसे कर्मचारी जो रिटायर हो चुके हैं या फिर जिनका निधक हो गया हैं उनके आखिरी माह की बेसिक सैलरी के अनुसार इंसेंटिव राशि तय की जाएगी।
3. जिन लोगों की सैलरी 7वें वेतन आयोग के मुताबिक तय नहीं हुई है, उनके लिए बेसिक पे ही 7वें वेतन के अनुसार ही माना जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
ईएसएस यूजर्स एसएपी-ईआरपी पोर्टल के माध्यम से इंसेंटिव क्लेम फॉर्म भर सकते हैं। वहीं नॉन ईएसएस कर्मचारी क्लेम फॉर्म भरकर अपने स्थानिक अधिकारी के पास जाकर इसे जमा करवा सकते हैं। यह योजना निगम के निदेशक मंडल की मंजूरी के अधीन है। इंसेंटिव राशि के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।