Atal Pragati Path in Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के आधारभूत ढांचे को और सुदृण करने की दिशा में एक नई अटल पथ योजना की शुरुआत की है। सरकार का मानना है कि अटल पथ योजना ग्रामीण विकास की नई धुरी बनेगी। राज्य की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने शुक्रवार 4 जुलाई 2025 को कुल 20 अटल प्रगति पथों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी। बता दें शुरुआत में यह प्रगति पथ कुल 14 विधानसभाओं में बनाए जाएंगे। सरकारी अनुमान के अनुसार इनके निर्माण पर कुल 81.61 करोड़ रुपए का व्यय होगा।  

इन 14 विधानसभाओं में अटल प्रगति पथों को मिली स्वीकृति

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आरंभिक तौर पर राज्य की जिन 14 विधानसभा क्षेत्रों में अटल प्रगति पथों को बनाने की स्वीकृति दी है, उनमें नोखा, लूणी, खेत़ड़ी, श्रीडूंगरपुर, सिरोही, राजसमंद, मेड़ता, मंडावा, खानपुर, मनोहर थाना, चित्तौड़गढ़, बैगू, लूणकरणसर तथा अनूपगढ़ शामिल हैं। राजस्थान सरकार की इस मंजूरी के अंतर्गत कुल 49.10 किमी लंबे अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे। इन पथों में श्रीडूंगरपुर में 6 किमी लंबाई के 2 पथों का निर्माण के 9 करोड़ रुपए, खेतड़ी में 3.7 किमी लंबाई के 2 पथों पर 5.10 करोड़ रुपए, लूणी में 9 किमी लंबाई के 3 पथों पर 13.5 करोड़ रुपए तथा नोखा विधानसभा में 7 किमी लंबाई के 3 पथों पर कुल 11.29 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं अन्य विधानसभाओं में भी इसी आधार पर 1-1 पथों का निर्माण कराया जाएगा। जिनकी लंबाई 1.9 से 3 किमी के मध्य होगी और इन पर अनुमानतः 3 से 4.5 करोड़ रुपए औसतन खर्च होंगे। भजनलाल सरकार की तरफ से 700 किमी लंबे कुल 269 अटल प्रगति पथों के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिन पर लगभग 574.11 करोड़ रुपए खर्च होंगे।  

पथों के निर्माण की 2 कैटेगरी

राजस्थान के लोक निर्माण विभाग के अनुसार अटल पथ योजना के अंतर्गत अटल प्रगति पथों का निर्माण 2 कैटेगरी में किया जाएगा, जिनमें डामर तथा सीमेंट कंक्रीट से बनने वाली दोनों प्रकार के पथों का निर्माण होंगा। बता दें इनमें अटल प्रगति पथों का निर्माण सीमेंट तथा कंक्रीट युक्त होगा। अगले 4 साल में इन पथों का निर्माण चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा।


ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: राजस्थान के 2 लाख 75 हजार किसानों को केंद्र देगा सम्मान निधि, जानिए 20वीं किस्त कब होगी जारी?