Anta Upchunav: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव का माहौल चरम पर है। चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है और आज शाम 5 बजे के बाद प्रचार थम जाएगा। सर्द मौसम के बीच अंता की सियासत गर्माई हुई है, जहां पिछले एक सप्ताह से राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई मंत्री लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं, जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ स्वयं चुनावी हालात पर नजर रखे हुए हैं।
गहलोत और भजनलाल शर्मा करेंगे आज रोड शो
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दूसरी बार अंता विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ रोड शो करेंगे। वही आपको बता दें कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मांगरोल में रोड शो करेंगे। अशोक गहलोत काफी दिनों से बिहार चुनाव में व्यस्त थे।
भाजपा में वसुंधरा की पसंद का रहा दबदबा
साल 2008 में अंता विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद से यहां हर चुनाव में गहलोत और वसुंधरा राजे की पसंद के उम्मीदवार आमने-सामने रहे हैं। भाजपा में चेहरों में बदलाव भले हुए हों, लेकिन निर्णय वसुंधरा की पसंद से ही हुआ है। वहीं कांग्रेस में अशोक गहलोत की पहली पसंद हमेशा प्रमोद जैन भाया रहे हैं, जो अब तक पार्टी के टिकट पर चार चुनाव लड़ चुके हैं। 2023 में हार के बावजूद गहलोत ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए भाया को टिकट दिया है, जिससे उनकी साख इस चुनाव में दांव पर लगी है।
पहली बार हो रहे अंता सीट पर उपचुनाव
आपको बता दें कि अंता सीट पर उपचुनाव पहली बार हो रहा है। ये मुकाबला काफी दिलचस्प है। 20 साल पुराने मामले को लेकर यहां के प्रत्याशी कंवरलाल मीणा को कोटा में सजा सुनाने पर जेल जाना पड़ा। जिस कारण से इस सीट पर पहली बार उपचुनाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू होगा। मंडी से रोड शो सीधा सीएडी सर्किल आएगा। यहां से सीसवाली चौराहे पर रोड शो को बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मदन राठौड़ संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें...Bihar Assembly Election 2025: पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, सीएम भजनलाल ने की बिहार के लोगों से अपील