Skin Care: महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इसके लिए वे मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लाकर ट्राई करते हैं। तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर काफी पैसे खर्च करती हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं पार्लर जाकर तरह-तरह की ब्लीच करवाती हैं। जो उनकी स्किन के लिए काफी नुकासानदायक हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कुछ बेहतर बातें उपाय बताने जा रहे जिसे अपनाकर आप अपने घर पर ही चेहरे पर ब्लीच कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर ब्लीच करने के तरीके के बारे में।
इन चीजों की होगी आवश्यकता
इसके लिए आपको आपको चावल का आटा, नींबू का रस, शहद और रोज वॉटर की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच चावल का आटा डालें। फिर इसमें आप थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और शहद डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब आपको इसमें रोज वॉटर डालना है और सभी चीजों को अच्छे से फेंट कर पेस्ट तैयार करना है। इसे आप अपने चेहरे को गर्दन पर काम से कम 40 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद आप इसे हल्के हाथों से हटा लें।
यह भी पढ़ें- Silver Cleaning Tips: पायल की खोई चमक लौटाने के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू उपाय
इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि आपको इस ब्लीच को लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना है। वहीं आप इसे लगाने से आपकी टेनिंग भी हटेगी और स्किन भी सॉफ्ट होगी। ब्लीच करने के तुरंत बाद आप धूप में जाने से बचें और किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। इसे आप महीने में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।










