rajasthanone Logo
Summer Skin Care: आज हम आपके साथ गर्मी के मौसम में होने वाली डलनेस और टैनिंग से राहत दिलाने के लिए बहुत ही असरदार नुस्खा शेयर करने जा रहे हैं।

Summer Skin Care: गर्मी के मौसम में स्किन पर टैनिंग होना बहुत ही नॉर्मल बात है। इस मौसम में त्वचा डल और बेजान भी दिखने लगती है। ऐसे में लोग पार्लर का सहारा लेते हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता। ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल तरीके से त्वचा को साफ और फ्रेश रख सकते हैं। आप पुदीना और चावल का स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपकी मदद के लिए स्किन को साफ करने का एक बेहतरीन नुस्खा बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

जानिए इसके फायदे

पुदीने में मेंथॉल होता है, जो स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। गर्मियों के मौसम में इसका फेस स्क्रब लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर ऑयली स्किन के लिए यह बेहद लाभकारी होता है। पुदीने का स्क्रब ऑयली स्किन से राहत दिलाता है। वहीं, चावल का आटा और पुदीना स्किन से अतिरिक्त तेल हटाकर त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में टैनिंग सबसे बड़ी समस्या होती है। चावल में हल्के एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो स्किन की डेड स्किन हटाने और धूप से हुई टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं।

स्क्रब बनाने के लिए जरूरी चीजें

2 चम्मच चावल का आटा।
10 ताजा पुदीने की पत्तियां।
1 चम्मच दही।
1 चम्मच गुलाब जल।
थोड़ा सा शहद।

स्क्रब बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को धोकर पीस लें। इसके बाद एक कटोरी में चावल का आटा डालें। फिर इसमें दही और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें पुदीने का पेस्ट और शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर 2 से 3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद इसे 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। आप इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

5379487