हर किसी की स्किन का नेचुरल कलर अलग होता है। हर महिला साफ, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहती है जिसके लिए वह काफी जतन भी करती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आपको बता दें कि बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक लगाकर स्किन को चमकदार बना सकते हैं। वहीं आप चाहे तो एलोवेरा का पैक बनाकर अपनी त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं। इसके साथ ही आप पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं और संतुलित आहार लें। वही आप धूप से बचाव के लिए घरेलू उपाय भी जरूर अपनाएं। अगर आप इस तरह की नियमित देखभाल करते हैं तो आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और आकर्षित बना सकती हैं।
आपको बता दें दही स्किन की देखभाल के लिए बहुत ही लोकप्रिय इनग्रेडिएंट है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन पर जमी डेड सेल्स को हटाता है। ऐसे में चेहरा साफ और ताजा दिखाई देने लगता है। इसके लिए आप एक चम्मच दही से चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए मसाज कर सकते हैं। इसके बाद 10 मिनट तक दही को फेस पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप नियमित रूप से इसे इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा साफ और ज्यादा निखरी हुई दिखाई देगी।
पपीता भी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कुछ एंजाइम मौजूद होते हैं जो त्वचा की प्राकृतिक चमक को बढ़ाते हैं। इसके लिए आप पपीते का एक छोटा टुकड़ा लें और चेहरे पर हल्के हाथों से दो से तीन मिनट के लिए स्क्रब करें। आप चाहे तो चेहरे पर लगा सकते हैं। उसके बाद आप 10 मिनट के लिए से ऐसा ही लगा रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन निखरी हुई दिखाई देने लगेगी।
केला भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। इसके लिए आप केला में थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे तरीके से पीस कर आप उसका फेसपैक तैयार करें। इस पैक को आप चेहरे में गर्दन पर लगा लें। उसे आपको तकरीबन 10 से 15 मिनट के लिए लगाना है। तय समय के बाद आप चेहरा पानी से धो लें। कुछ दिनों में आपको फर्क दिखाने लगेगा।
शहद स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो स्किन में नमी बनाए रखने का काम करते हैं। ऐसे में आप चेहरे को फ्रेश रखने के लिए शहद की पतली सी लेयर लगाएं और फिर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। तय समय के बाद आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बना सकते हैं।









