Facial At Home:अक्सर महिलाएं अपने स्किन को बेहतर करने के लिए पार्लर का सहारा लेती हैं। वहीं घर में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करके भी आप गोल्डन फेशियल जैसा निखार पा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी। आज हम आपके साथ घर पर गोल्डन फेशियल करने का तरीका शेयर करने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
ऐसे करें फेशियल
आपको बता दें कि फेशियल करने से चेहरे पर चमक बढ़ती है। इसके लिए आप जरूरी नहीं की पार्लर जाएं बल्कि आप घर पर रहकर भी पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं। इसके लिए आपको 1 घंटे बैठने की भी जरूरत नहीं होगी। कुछ ही समय में आप फेशियल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक चम्मच कच्चा दूध लें। इसके बाद आप इसे हल्का गुनगुना कर लें और इसमें थोड़ा सा केसर मिलाएं। फिर ऐसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें आपको चुटकी भर हल्दी मिलाना है।
यह भी पढ़ें- Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? एक्सपर्ट ने बताए असरदार घरेलू उपाय
सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद आप एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगा लें। फिर आप इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद आप पानी से चेहरा साफ कर लें। आपको सॉफ्ट टॉवल से चेहरा साफ करना है। इसे आप किसी फंक्शन या शादी में जाने से पहले कर सकते हैं। इसलिए करने के लिए आपको केवल 10 मिनट का समय चाहिए होगा। इसके लगाने के बाद आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा।









