rajasthanone Logo
Eyes Swelling Reason: ज्यादातर लोग नहीं जानते कि रोने के बाद आंखें क्यों सूज जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि रोने के बाद आंखें सूजने के पीछे का क्या कारण होता है। तो चलिए आइए जानते हैं।

Eyes Swelling Reason: आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि रोने के बाद मन हल्का हो जाता है। वहीं आपने यह भी नोटिस किया होगा कि जब भी आप रोते हैं तो बाद में आपकी आंखे गुब्बारे की तरह सूज जाती हैं या लाल हो जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि ऐसा क्यों? ज्यादातर लोग नहीं जानते कि रोने के बाद आंखें क्यों सूज जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि रोने के बाद आंखें सूजने के पीछे का क्या कारण होता है। तो चलिए आइए जानते हैं।

आंखों में मौजूद होता है प्रोटीन, और नमक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंसू में सिर्फ पानी नहीं होता है। इसमें प्रोटीन, और नमक मौजूद होता है। ऐसे में जब ज्यादा रोते हैं तो ग्रंथिया ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और आस पास की सॉफ्ट स्किन फैल जाती है। वहीं आंसू में मौजूद नमक नीचे की कोशिकाओं का पानी सोख लेता है।  इसे विज्ञान की भाषा में ऑस्मोसिस कहते हैं।

यह होता है सूजन का कारण
ऐसे में आंखों में ज्यादा प्रेशर बढ़ने की वजह से फेस की मांसपेशियों पर असर होता है। इसके साथ ही फेस पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिस कारण रोते वक्त आंखे और फेस दोनों ही लाग दिखने लगते हैं। वहीं  आपने नोटिस किया होगा कि शरीर के ऊपरी हिस्सा काफी भारी होने लगता है। वहीं कई बार नाक भी बहने लगती है। क्योंकि नाक से जुड़े रास्ते के जरिए आंसू बहते हैं। ऐसे में फेस और आंखों के आस-पास के हिस्सों पर प्रेशर पड़ता है जो कि सूजन का कारण बनता है।

यह भी पढ़ें - Ice Therapy Benefits: डार्क सर्कल्स की होगी हमेशा के लिए छुट्टी! एक बार जान लें बर्फ के कई चमत्कारी फायदे

ऐसे करें सूजन कम

ऐसे में ठंडे पानी से हाथ गीला करके आंखों में लगाएं और कान के पीछे ले जाकर मालिश करें या आप बर्फ से भी सिकाई कर सकते हैं।

5379487