SSC Recruitment 2026: 12वीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए केंद्रीय सरकारी विभाग में शामिल होने का यह एक शानदार अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026 के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 731 खाली पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' (ग्रुप बी) और ग्रेड 'डी' (ग्रुप सी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है, जो 15 मई 2026 को समाप्त होगी। सभी इच्छुक उम्मीदवारअंतिम तिथि से पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
एसएससी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी): जिसमें 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (50 तर्क, 50 सामान्य ज्ञान, 100 अंग्रेजी भाषा) होंगे। जिनको हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
2. स्किल टेस्ट (शॉर्टहैंड): सीबीटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार को 10 मिनट की डिक्टेशन को कंप्यूटर पर टाइप करना होगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड C के लिए 100 शब्द प्रति मिनट (wpm) और ग्रेड D के लिए 80 wpm की स्पीड होनी चाहिए।
3. दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी): दोनों चरणों को उत्तीर्ण करने के बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाता है।









