RPSC Latest Recruitment : हाल ही में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में राजस्थान सरकार ने एक लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इन भर्तियों में आरएएस और उससे जुड़ी सेवाएं, उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर, चिकित्सा एवं माध्यमिक शिक्षा, सांख्यिकी, स्थानीय निकाय, सहायक अभियंता जैसे कई अहम पदों को शामिल किया गया है। राज्य सरकार की ओर से घोषित एक लाख सरकारी पदों की भर्ती में सबसे बड़ी भागीदारी कर्मचारी चयन बोर्ड निभाएगा। कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से लगभग 80 से 90 हजार पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।
इन पदों पर निकलेगी भर्ती
व्याख्याता आयुर्वेद 9 पद,उप कमांडेंट भर्ती 4 पद, सहायक विद्युत निरीक्षक 9 पद, कनिष्ठ रसायनज्ञ 13 पद, सहायक कृषि अभियंता 281 पद, पशुपालन विभाग 1100 पद, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह समूह-1) विभाग 1015, प्राध्यापक एवं प्रशिक्षक 3225, वरिष्ठ शिक्षक 6500, कनिष्ठ रसायनज्ञ 1, सहायक अभियंता 1014, उप जेलर 73 विश्लेषक सह प्रोग्रामर 45, सहायक अभियोजन अधिकारी 181, सहायक आचार्य संस्कृत 200, भूविज्ञानी 32 पद, पीटीआई पुस्तकालयाध्यक्ष 40, सहायक निदेशक 09 पद, कृषि अधिकारी 25 पद, संरक्षण अधिकारी 4 पद, तकनीकी सहायक 03 पद, जैव रसायनज्ञ 13 पद, सहायक कृषि एवं कृषि अनुसंधान अधिकारी 331 पद, अनुसंधान सहायक 26 पद, सहायक आचार्य चिकित्सा 15 पद, प्रोफेसर-प्रशिक्षक विद्यालय शिक्षा 2022 पद, उपनिरीक्षक दूरसंचार 98 पद,सहायक सांख्यिकी अधिकारी 43 पद, सर्वेक्षक, समूह प्रशिक्षक 68 पद, सहायक मत्स्य अधिकारी 8 पद, संस्कृत विषय के प्रोफेसर के लिए 52 पद, वरिष्ठ शिक्षक के 347 पद, और राज्य सेवा एवं अधीनस्थ सेवा के अंतर्गत 1096 पद शामिल हैं।
इसके अलावा, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों के लिए 14 पद, माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शिक्षकों के 2129 पद, चिकित्सा शिक्षा में सहायक आचार्य के 329 पद, और महाविद्यालय शिक्षा में सहायक आचार्य के लिए 574 पद भी भरे जाएंगे।
इसी क्रम में आयुष विषय के व्याख्याताओं के 09 पद, द्वितीय श्रेणी पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए 300 पद, आईटी प्रोग्रामर के 216 पद, विधि रचनाकार के 09 पद, राज्य अभिलेखागार विभाग में 45 पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 10 पद, आईटीआई उपाचार्य के 36 पद, और सहायक खनिज अभियंता के लिए 24 पद निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों पर निकली भर्ती
RPSC ने हाल ही में विज्ञापन जारी किया जिसके अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों हेतु कुल 6500 पद, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राध्यापक एवं कोच हेतु कुल 3225 पद, पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 1100 पद, गृह विभाग-ग्रुप 1 में उपनिरीक्षक कमांडर हेतु कुल 1015 पद तथा कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता हेतु कुल 281 पद सहित करीब 12121 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यह भी पढ़ें...MG School: अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से हटाए जाएंगे 4480 कार्यरत हिंदी शिक्षक, जानिए शिक्षा विभाग ने क्यों लिया यह फैसला