Kidney Failure Symptoms : किडनी शरीर के खून को साफ करने का काम करती है। यह बॉडी के विषैले पदार्थों को बाहर निकाल कर पानी और मिनरल्स को संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। किडनी के खराब होने पर शरीर में कई खतरनाक बीमारी होने का डर रहता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो घातक भी साबित हो सकता है। शरीर को हेल्दी रहने के लिए किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। जब किडनी धीरे धीरे खराब होती है तो शरीर को कई तरह के संकेत देती है। जिन्हे लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे जाकर भयानक रूप ले लेते हैं। समय रहते इसका इलाज कर लिया जाए तो आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे इन्हीं संकेतों के बारे में बताएंगे।'

किडनी खराब होने के क्या कारण होते हैं  (What Are Reasons Of Kidney Failure)
आइए सबसे पहले जानते हैं किडनी खराब होने के क्या कारण होते हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ज्यादा दिनों तक दवाओं का सेवन, किडनी में चोट लगना या किडनी में पथरी होना।

बार - बार पेशाब आना
एक्सपर्ट की मानें तो किडनी की बीमारी धीरे धीरे बढ़ती है। जिस वजह इसके शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं। जिन्हें लोग अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में खतरनाक बीमारी होने का डर रहता है। अगर आपको बार बार पेशाब आती है तो इसे आप हल्के में न लें। यह किडनी खराब होने का एक इशारा हो सकती है।

शरीर के हिस्सों में सूजन होना
अगर आपके शरीर के हिस्सों में सूजन हो रही है। यह सूजन कहीं भी हो सकती है जैसे कि पैरों, चेहरे, या आंखों में। इसे आप अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

लगातार थकान रहना
अगर आपको लगातार थकान रहती है। कमजोरी महसूस करना या फिर जल्दी जल्दी चक्कर आना। यह भी किडनी खराब होने के कुछ संकेत हो सकते हैं। जिन्हें आपको बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Summer Care: गर्मियों में ज्यादा पानी पीने से बचें नहीं तो किडनी और लिवर पर पड़ सकता है बुरा असर

स्किन से जुड़ी समस्या होना
किडनी खराब होने पर शरीर के विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं। जिससे शरीर में खुजली होने लगती है। ऐसे में स्किन में जलन या फिर चकत्ते भी होने लगते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इसे आप अनदेखा न करें।