rajasthanone Logo
Vitamin D3 Deficiency: विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में ये चीजें शामिल करें। ये सुपरफूड्स हड्डियों के साथ -साथ इम्यून ,सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।

Vitamin D3 Deficiency: आजकल लोगों में विटामिन D3 की कमी होना बहुत ही आम बात हो गई है। विटामिन डी3 की कमी होने से हड्डियों में कमजोरी ही नहीं बल्कि आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। विटामिन D3 की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका धूप है। आजकल लोग गर्मी के कारण धूप से बचते हैं। यही वजह है कि लोगों में विटामिन डी3 की कमी होना बहुत ही कॉमन हो गया है। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए बताएंगे कि किन चीजों को खाकर आप विटामिन D3 की कमी को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं। 
अंडे की जर्दी 
अक्सर लोग अंडे का पीला वाला हिस्सा छोड़ देते हैं। जबकि विटामिन डी3 इसी में पाया जाता है। विटामिन D3 की कमी पूरी करने के लिए अंडे की जर्दी खाएं। आप इसका पराठा बना सकते हैं या भुजिया बनाकर खा सकते हैं। 
मछली 
विटामिन डी 3 की कमी पूरी करने के लिए मछली बहुत अच्छा फूड है। इसके लिए आप सैल्मन, मैकेरल, सार्डीन और ट्यूना जैसी मछलियों को सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन D3 पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 भी होता है, जो दिल और दिमाग के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके लिए आप ग्रिल या करी बनाकर खा सकते हैं।

मशरूम
जो लोग मांस नहीं खाते हैं उनके लिए मशरूम बहुत अच्छा विकल्प है। वैसे तो इसमे विटामिन डी2 होता है, लेकिन इसे आप इस धूप में रख देते हैं तो इसके अंदर कुछ मात्रा में D3 भी हो सकता है। ऐसे में आप मशरूम की सब्जी या पास्ता बनाकर खा सकते हैं

5379487