Stomach Problems Home Remedies: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपनी सेहत के लिए ही समय नहीं है। वहीं गलत खान - पान का चलन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग बीमारियों से ही घिरे रहते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा पेट की मरीज देखने को मिलते हैं। कब्ज की परेशानी तो आम हो गई है। ज्यादातर लोग कब्ज की परेशानी से जूझते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में रोटी का सेवन करना फायदेमंद होता है। अगर आप रोटी बनाने से पहले आटे में ये चीजें डालेंगे तो आपको कब्ज की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगा। आइए इस लेख में जानते हैं कि कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आटे में क्या मिलाना फायदेमंद होता है।

आटे में मेथी के बीज का पाउडर, अलसी के बीज का पाउडर या काला नमक डालें

भारतीय घर में हर रोज रोटी खाई जाती है। ज्यादातर लोग गेंहू के आटे से बनी रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप रोटी बनाने के लिए गेंहू के आटे में मेथी के बीज का पाउडर, अलसी के बीज का पाउडर या काला नमक डालते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप आटा गूंथने के बाद छोटी छोटी लोइ बनाएं। फिर रोटी बनाकर दोनों तरफ सेंक कर खाएं। 
एक बार जान लें फायदे

यह भी पढ़ें- Health Alert: बारिश के मौसम में धोखे से भी न करें खुली चीजों का सेवन, नहीं तो हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारी

दिल से जुड़ी परेशानी को भी होती दूर
मेथी और अलसी दोनों के बीज ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। अगर आप इनका सेवन करते हैं तो आपके पेट की समस्या तो दूर होती है। इसके साथ ही आप दिल से जुड़ी परेशानी को भी दूर होती है। कोलेसस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी मेथी के बीज और अलसी के बीज के पाउडर का सेवन बेस्ट ऑप्शन है। हेल्दी रहने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।