SN Medical College Jodhpur: संसद में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी तरह राजस्थान के राज्य बजट में भी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जोधपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां के प्रसिद्ध डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग हेपेटोलॉजी और ट्रोमेटोलॉजी खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्थानीय स्तर से प्रस्ताव भी उच्च स्तर में भेज दिया गया है। संभावित है इस बजट में इसे स्थान मिलेगा जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में इन दोनों विभागों को बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
पहले भी मिला था प्रमुख विभाग
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में आपातकाल चिकित्सा नाम से पूर्ण संचालित विभाग पहले से ही मौजूद है। यह विभाग हादसों में लोगों को जागरूक करने के प्रयास जैसे प्रमुख कार्य करता है। वहीं, बच्चों के किडनी संबंधी रोगों के लिए महत्वपूर्ण विभाग पीडियाटि्रकयूरोलॉजी विभाग की घोषणा भी पिछली सरकार ने किया था। अब इन दो नए विभाग के आने से न सिर्फ जोधपुर बल्कि पश्चिमी राजस्थान के दूर-दराज जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, पाली और नागौर के मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।
क्या होता है हेपेटोलॉजी विभाग?
हेपेटोलॉजी विभाग में लिवर सी जुड़ी बीमारियों का उपचार होता है। जिसमें फैटी लिवर, हेपेटाइटिस बी और सी, लिवर सिरोसिस, पीलिया, लिवरफेल्योर और शराब से होने वाली लिवर बीमारियां शामिल हैं। वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के लोगों को ऐसी बीमारी के इलाज हेतु जयपुर, अहमदाबाद या दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाना होता है।
क्या होता है ट्रोमेटोलॉजी विभाग?
दुर्घटना और गंभीर चोटों जैसी मल्टी ट्रॉमा मामलों का उन्नत उपचार इस विभाग के अंतर्गत किया जाता है। सड़क हादसों, औद्योगिक दुर्घटनाओं, गिरने या मारपीट से होने वाली जटिल चोटों के लिए पश्चिमी राजस्थान के लोग दूर जाना पड़ता है जिससे पैसा और समय दोनों खर्च होता है। यही कारण है कि जोधपुर मेडिकल कॉलेज में इस विभाग की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें...Suji Appe Recipe: सूजी और दही से बनाएं झटपट हेल्दी व टेस्टी अप्पे, बच्चों को भी आएंगे पसंद