rajasthanone Logo
Women Health Tips: हीटिंग पैड का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। आज हम इस लेख में इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।

Women Health Tips: अक्सर पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए लड़कियां हीटिंग पैड को यूज करती हैं। वहीं कुछ लोग सर्दियों के मौसम में इसे हर रोज इस्तेमाल करते हैं। यह दर्द से काफी राहत दिलाने में मदद करता है, लेकिन यर स्किन पर नुकसान भी पहुंचाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोजाना हीटिंग पैड के इस्तेमाल पर स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने के नुकसान बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

धीरे-धीरे स्किन को नुकसान पहुंचता है

आपको बता दें कि घंटों हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने से स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। इसे इस्तेमाल करने से तेज जलन नहीं होती है बल्कि धीरे-धीरे स्किन को नुकसान पहुंचता है। इसे मेडिकल भाषा में एरिथमा एब एग्रे कहा जाता है। वहीं आम भाषा में टोस्टेड स्किन सेनड्रोम बोलते हैं। इसमें आपकी त्वचा धीरे-धीरे टोस्ट होने लगती है। शुरुआत में इसे इस्तेमाल करने से स्किन लाल होने लगती है। धीरे-धीरे स्किन पर लाली नजर आने लगती है। वहीं शुरुआत में ये निशान हल्के होते हैं, लेकिन बार-बार हीटिंग पैड के इस्तेमाल करने से यह निशान गहरे हो जाते हैं।

स्किन पर छाले होने का रहता है डर

धीरे-धीरे इन पर जलन और चुभन जैसी परेशानी भी होने लगती है। आपको बता दें कि हीटिंग पैड की गर्मी इतनी तेज नहीं होती है कि तुरंत जलन हो जाए, लेकिन लगातार इस्तेमाल करने पर छोटे ब्लड वेसल्स फैल जाते हैं जो स्किन के ऊपरी लेयर पर बदलाव आता है। वहीं इसका इस्तेमाल करने से आयरन वाला पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे स्किन का कलर ब्राउन होने लगता है। अगर आप लगातार हीटिंग पैड का इस्तेमाल करते हैं तो यह निशान परमानेंट हो सकते हैं। हीटिंग पैड को यूज करते समय आपकी स्किन काली हो सकती है। अगर आपकी स्किन पतली है तो स्किन पर छाले होने का डर भी रहता है। ऐसे में हमेशा हीटिंग पैड का इस्तेमाल लिमिटेड करें।

5379487