Health News: सर्दियों के मौसम में शकरकंद खूब खाया जाता है। कुछ लोग इसे उबाल कर खाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं। यह सर्दियों का सुपर फूड माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं।  ऐसे में यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह इंस्टेंट एनर्जी देने का भी काम करता है। वहीं कुछ लोग शकरकंद को दूध के साथ खाते हैं। अगर आप भी शकरकंद और दूध एक साथ खाते हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि शकरकंद और दूध को एक साथ खाने के क्या फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

शकरकंद को दूध के साथ खाना फायदेमंद होता है

शकरकंद को दूध के साथ खाना फायदेमंद होता है। यह एक अच्छा कंबीनेशन माना जाता है। दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं। ऐसे में इसे एक साथ खाना काफी लाभकारी होता है। इसे आप प्रोटीन तेज और कैल्शियम रिच डेजर्ट कह सकते हैं।

शरीर के लिए काफी ज्यादा बेनिफिशियल होता है

अगर आप शकरकंद में दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स भी ऐड कर लेते हैं तो इससे आपको गुड कोलेस्ट्रॉल, ओमेगा 3, फैटी एसिड भी मिल जाता है, जोकि शरीर के लिए काफी ज्यादा बेनिफिशियल होता है। दूध और शकरकंद खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और फास्फोरस मौजूद होता है। जो कि हड्डियों की ग्रोथ और मजबूती के लिए अच्छा होता है। इसके अंदर फाइबर होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में से खाने से कब्ज, एसिडिटी की परेशानी से भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- Healthy Tips: सर्दियों में नाश्ते की गलती पड़ सकती है भारी, यहां देखें कौन-सा ब्रेकफास्ट है फायदेमंद और किन चीजों से करें परहेज

शकरकंद में बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। वहीं दूध प्रोटीन इम्यून सेल्स को मजबूत करता है। इसके साथ ही इसे खाने से आप सर्दी में होने वाले इन्फेक्शन से भी बचे रहते हैं।