Body Strengthening Home Remedies: भारतीय घरों में रोटी के बिना कोई भी भोजन अधूरा है। ऐसे में आप रोटी में दो चीजें मिलाकर अपने दुबले पतले कमजोर शरीर को ताकतवर बना सकते हैं। आपको आटा गूंथते वक्त दो चीजें को मिलाना है। जिससे रोटियां और ज्यादा फायदेमंद हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आटे में किन चीजों को मिलाकर खाना चाहिए। 

गेंहू के आटे में मिलाएं रागी का आटा

अगर आप रोटी बनाते वक्त आटे में रागी का आटा मिलाते हैं तो यह पोषण से भरपूर हो जाता है। आपको बता दें रागी को सुपर फूड भी कहा जाता है। रागी में कैल्शियम, आयरन और फाइबर मौजूद होता है। इसे आपको आटे में 2:1 के अनुपात में मिलाना है। ऐसे में आपकी रोटियां सॉफ्ट और टेस्टी बनती है। इसके साथ ही यह काफी ज्यादा पौष्टिक भी होती है।

कमजोर शरीर को बनेगा ताकतवर 

रागी की मदद से आप अपने कमजोर शरीर को ताकतवर बना सकते हैं। रागी खाने से आपकी शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही पाचन भी बेहतर होता है। जिन लोगों को थकान और कमजोरी रहती है। वह लोग रागी का आटा में गेहूं के आटे में मिलाकर जरूर खाएं। वहीं मेथी का साग रोटी को और भी टेस्टी बनाता है। साथ ही यह सेहत के लिए खजाना होता है।

यह भी पढ़ें- Healthy Habits: सुबह ब्रश करने के तुरंत बाद पीते हैं चाय तो आज ही बदल लें आदत, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

मेथी में विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो खून की कमी को दूर करता है। इसके साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसके लिए आप आटे में मेथी का साग को बारीक- बारीक काटकर मिलाएं। इसे मिलाने से आपकी रोटियां सॉफ्ट बनेगी और साथ रोटियां खुशबूदार होगी। इसके लिए बस आपको एक छोटा चम्मच मेथी का साग एक कप आटे में मिलाना है।

इस तरीके से बनाएं रोटी

रोटी बनाने के लिए आप दो कप गेहूं का आटा लें। इसमें आप एक कप रागी का आटा और दो बड़े चम्मच बारीक कटी हुई मेथी मिलाएं। इसके बाद आप इसमें नमक, तेल मिलाएं, फिर आप गुनगुने पानी की मदद से आटा गूंथ लें। इस तैयार आटे से आप रोटियां बनाएं रागी। मेथी से बनी रोटियां खाने से आपका शरीर ताकतवर होगा साथ ही आपका दिन भर एनर्जेटिक भी फील करेंगे। इसे खाने से आपका पेट भी हल्का रहेगा।