Khichdi Khane Ke Fayde: खिचड़ी का नाम सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं। वहीं कुछ लोग इसे बीमारों का खाना कहते हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि खिचड़ी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह हमारे शरीर के साथ - साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको खिचड़ी खाने के फायदे बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद आप भी खिचड़ी खाना शुरू कर देंगे।
वेट लॉस होता है
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खिचड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कैलोरीज होती है। खिचड़ी में फाइबर होता है जिस कारण  आपका पेट भरा भरा रहता है। ऐसे में आप बार बार खाने  से बचते हैं। 
डाइजेशन होता है बेहतर
अगर आपको डाइजेशन में समस्या रहती है तो आप खिचड़ी को 1-2 लगातार खाएं। ऐसा करने से आपके डाइजेशन को आराम मिलेगा, क्योंकि खिचड़ी आसानी से पच जाती है। यह आपके पेट फूलने की समस्या से भी बचाती है।
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल
अगर आप खिचड़ी बनाने में ब्राउन राइस या दलिया का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है।
शरीर रहता है एनरजेटिक
खिचड़ी में दाल और सब्जिया मौजूद होती हैं। वहीं चावल में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
 कई तरह है की होती है खिचड़ी
- मसालेदार खिचड़ी
- बाजरे की खिचड़ी 
- दही वाली खिचड़ी
- उड़द दाल वाली खिचड़ी

यह भी पढ़ेंThyroid in Pregnant Women: राजस्थान में गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा थायरॉयड का प्रकोप, इन बातों का ख्याल रखना काफी जरूरी
- मूंग दाल की खिचड़ी
- चने की दाल की खिचड़ी
-  अरहर दाल की खिचड़ी
- साबुत अनाज की खिचड़ी