Hospital Timing Change: सरकारी अस्पताल और उससे जुड़ी चिकित्सा संस्थाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए समय में बदलाव किया जा रहा है। 1 अक्टूबर से समय में बदलाव होगा। आपको बता दें कि अब ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो गया है। इस दौरान मरीजों को नियमित परामर्श सेवाएं मिल सकेंगी। सर्दी के हिसाब से नए समय पर सेवाएं मिलेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समय में बदलाव सर्दी के कारण किया गया है, ताकि मरीज और डॉक्टरों दोनों को सुविधा मिल सके और इलाज भी सुचारू रूप से चले।

1 अक्टूबर से ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे होगा। इस दौरान सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। सरकारी आदेश के मुताबिक, छुट्टियों वाले दिन ओपीडी का समय घटाकर दो घंटे कर दिया जाएगा। ऐसे दिनों में ओपीडी सुबह 9 से 11 बजे तक ही संचालित होगी। वहीं, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

इन्डोर वॉर्ड सेवाओं के समय में भी हुआ बदलाव

वहीं इन्डोर वार्ड के समय भी बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि इन्डोर वॉर्ड सेवाओं का समय सुबह 8 बजे से निर्धारित कर दिया गया है। इस दौरान भर्ती मरीजों को आवश्यक उपचार और देखरेख प्रदान की जाएगी। नए समय से मरीजों और डॉक्टरों दोनों को सुविधा होगी और कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु रूप से चलेगी।

यह भी पढ़ें- Women’s Health Schemes: महिलाओं में बढ़ते कैंसर खतरे पर सरकार की नई पहल, स्कूलों में फ्री होगा टीकाकरण

मरीज आते वक्त नए समय का ध्यान रखें

अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी मरीजों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे 1 अक्टूबर से लागू होने वाले इस नए समय का पालन करें। इलाज के लिए आते वक्त नए समय का ध्यान रखें।