Health Tips : दही और छाछ भारतीय खानपान का अहम हिस्सा माने जाते हैं और दोनों ही पाचन से लेकर शरीर की सेहत तक कई तरह के लाभ देते हैं। गर्मी हो या सामान्य दिनचर्या, लोग इन्हें रोज़ाना आहार में शामिल करते हैं। हालांकि अक्सर यह सवाल उठता है कि दही ज्यादा फायदेमंद है या छाछ। दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन इनके गुण और असर अलग-अलग होते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सेहत के लिहाज से किसे कब और क्यों अपनाना बेहतर माना जाता है।
दही के फायदे
दही में प्रोटीन ज्यादा मिलता है। जिससे मांसपेशियों को लाभ मिलता है। इसमें प्रोबायोटिक्स मिलता है जिससे की आंतों को लाभ मिलता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे भूख कम लगता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
छाछ पीने के फायदे
छाछ हल्का होता है जो जल्दी पचता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें, नमक, भुना जीरा काली मिर्च डाले जाते हैं। दही में पानी डालकर छाछ को बनाया जाता है। छाछ पतला होता है। गर्मियों में इसका ज्यादा उपयोग किया जाता है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। इसमें कैलरी बहुत कम मिलती है जिससे वजन को नियंत्रित रखा जाता है।
दही या छाछ है ज्यादा फायदेमंद
आपके जरूरत के हिसाब से आप इसको ले सकते है। आपको पेट भरा रखने के लिए विकल्प चाहिए तो दही खाए। अगर कुछ हल्का करने खाने का विकल्प ढूंढ रहे हैं तो छाछ का उपयोग कर सकते है।
यह भी पढ़ें...Pregnancy Health: प्रेगनेंसी के दौरान दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, हार्ट अटैक का हो सकता है खतरा