Ginger Side effects: अदरक हरेक घर के किचन में मौजूद होता है। यह खाने को काफी ज्यादा टेस्टी बनाने का काम करता है। यह किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को निजात पाने के लिए किया जाता है, क्योंकी इसमें इम्यूनिटी बूस्ट करने की ताक़त होती है। वैसे ठंड के दिनों में लोग गर्म होने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन करते हैं। यह खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों से भी राहत देता है।
अदरक के ज्यादा सेवन से होती हैं ये समस्याएं
अदरक का अधिक सेवन करने से पेट की समस्या बढ़ सकती है। इससे सीने में जलन, गैस एयर दस्त जैसी समस्या पैदा होती है। इसका सेवन ज्यादा करने से खून भी पतला हो सकता है। इसमें कंपाउंड पाया जाता है। इसके अधिक सेवन से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा जो लोग पहले से ब्लड थीनर मेडिसिन खा रहे हैं उन्हें अदरक भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। यह घातक हो सकता है।
ये भी पढ़िए- Health Tips: रोजाना एक एप्पल खाने से क्या फायदे मिलते हैं? डॉ मोनिका सिंह ने बताए लाभकारी गुण
ब्लड प्रेशर वालों के लिए भी अधिक सेवन खतरनाक
जो लोग हद से ज्यादा अदरक का सेवन करते हैं उन्हें लो ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे इंसान कमजोर हो जाता है। अदरक में स्पाइसी गुण पाए जाते हैं , यही वजह है कि यदी इसे एक लिमिट से ज्यादा खा जाए तो हार्ट बर्न या एसिड रिफलैक्स की शिकायत होती है।
अन्य संभावित समस्याएं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदरक का अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गर्भपात का कारण बन सकता है। वहीं, कुछ लोगों को इसके ज्यादा सेवन से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली या आंखों में लाली जैसे लक्षण हो सकते हैं।
ये भी पढ़िए- Health Tips: यूज कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पानी पीने से क्या नुकसान होते हैं? जानकर हो जाएंगे हैरान