rajasthanone Logo
Chutney Recipe: आज हम आपके साथ आम की चटनी की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

Chutney Recipe: गर्मियों में आम मार्केट में आसानी से मिल जाता है। वहीं इस मौसम में ज्यादातर घरों में आम की चटनी बनाकर खाई जाती है, जो आपके सादे खाने को भी जायकेदार बना देती है। ऐसे में आज हम आपको आम की बहुत ही टेस्टी चटनी रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
कच्चे आम – 2
हरी मिर्च – 2
लहसुन की कलियां – 4-5
पुदीना पत्तियां – 1 कप
हरा धनिया – 1 कप
जीरा – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
चीनी या गुड़ – 1 छोटा चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप मिक्सर जार में आम के टुकड़े, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और लहसुन डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें जीरा, नमक, काला नमक और गुड़ डालकर मिलाएं।
- अब आप इसमें थोड़ा पानी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें।
आपकी चटनी बनकर तैयार है। इसे आप चटनी के साथ सर्व करें।

5379487