Rajasthani Chutney: अगर आप लौकी, तोरी, भिंडी जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं, तो राजस्थान की फेमस डूंगरी चटनी बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसे एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। वहीं, घर के लोग भी इसका स्वाद चखने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसे रोटी, चावल, पराठा या किसी भी खाने के साथ परोसा जा सकता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो मिक्सी की जरूरत पड़ती है और न ही घंटों तक सिल-बट्टे पर पीसना पड़ता है। यह चटनी बहुत जल्दी तैयार हो जाती है।
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा प्याज छीलकर बारीक काट लें। इसके बाद एक टमाटर भी बारीक काट लें। अब इसमें हरा धनिया डालें और 10–12 लहसुन की कलियां डालकर अच्छी तरह कूट लें। इसके बाद इसमें 15 भुनी हुई मूंगफली डालें और उसे भी अच्छे से कूट लें, ताकि मूंगफली प्याज, टमाटर और लहसुन के साथ अच्छी तरह मिल जाए।
यह भी पढ़ें- Easy Dal Tadka Recipe: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल अरहर दाल तड़का, हर निवाले में मिलेगा लाजवाब स्वाद
अब इसमें स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम किया हुआ सरसों का तेल डाल दें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तब सभी सामग्री को हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुए मसल लें। आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी डूंगरी चटनी तैयार है।









