rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके लिए राजस्थानी बाजरा खिचड़ा की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर पर इसे आसानी से बना सकते हैं।

Rajasthani Recipe: राजस्थान अपने खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह आपको कई टेस्टी पारंपरिक भोजन मिल जाएंगे, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। जिसमें से एक है बाजरा खिचड़ा। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर पर इसे आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं राजस्थानी बाजरा खिचड़ा बनाने का तरीका।
सामग्री
 बाजरा - 1 कप
साबुत गेहूं - आधा कप
मोठ की दाल - आधा कप
हरी छिलके वाली मूंग की दाल - 1 कप (भिगोई हुई)
चावल - 2 बड़े चम्मच  (भिगोए हुए)
दही - 1 कप
पानी - 3-4 कप
नमक - स्वादानुसार
चम्मच घी - 3 बड़े
इमली की पानी - 2 बड़े चम्मच  
परोसने के लिए गुड़ और घी
यह भी पढ़ें- Rajasthan Recipe: घरवालों को बनाकर खिलाएं राजस्थानी स्टाइल में मसालेदार छोटे बैंगन की सब्जी, चाटते रह जाएंगे उगंलिया
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गेहूं, बाजरा और मोठ की दाल को 7 घंटे के लिए भिगो दें।
- इसके बाद आप इसे दरदरा पीस लें।
- अब कूकर लें और उसमें दही को फेंट लें। इसके बाद इसमें पानी, नमक और घी डालें। उबाल आ जाने के बाद इसमें भीगी हुई दाल और चावल डाल दें। इसे आप चम्मच से चलाते रहें।
- अब इसमें दरदरे पिसे हुए गेहूं, बाजरा और दाल डाल दें। इसके बाद इसमें आप 3 सीटी लगा लें। और गैस बंद कर दें।
- कुकर ठंडा हो जाने के बाद ढक्कन खोलें और इसे चलाएं। अगर यह आपको ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें गर्म पानी मिला दें। इसमें आप इमली का पानी मिला दें।
आपका राजस्थानी बाजरा खिचड़ा तैयार है। इसे आप घी और गुड़ के साथ सर्व करें।

5379487