rajasthanone Logo
Indian Recipe: आज हम आपके साथ मलाई प्याज बनाने की टेस्टी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में भी बहुत टेस्टी होती है। वहीं मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है।

Indian Recipe: गर्मी के मौसम में घंटों तक किचन में खड़े रहना बहुत ही मुश्किल काम होता है। भीषण गर्मी में किचन में देर तक खाना बनाना काफी परेशानी भरा रहता है। ऐसे में महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं कि खाने में क्या बनाया जाए, जो जल्दी तैयार हो जाए और स्वादिष्ट भी हो।

वहीं, इस मौसम में सब्जियों के नाम से भी लोग मुंह बनाने लग जाते हैं। ऐसे में आप मलाई प्याज की सब्जी बनाकर खिला सकते हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आज हम आपको मलाई प्याज बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया को धोकर काट लें। अब एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा डालकर तड़काएं। फिर इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का फ्राई कर लें।

अब इसमें कटे हुए प्याज डालें और लो फ्लेम पर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। ध्यान रखें कि प्याज न तो ज्यादा कच्चा रहे और न ही ज्यादा ब्राउन हो। प्याज के हल्का गुलाबी होने पर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें तथा अच्छी तरह पका लें।

इसके बाद इसमें फेंटी हुई फ्रेश मलाई डालें और अच्छे से मिला लें। मलाई अच्छी तरह मिक्स हो जाने के बाद इसे 2 मिनट तक पकाएं। तब तक आपकी ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी। फिर गैस बंद कर दें।

आपकी स्वादिष्ट मलाई प्याज की सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें।
 

5379487