rajasthanone Logo
Leftover Flour Recipe: आज हम आपके साथ बचे हुए आटे की टेस्टी नाश्ता बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में टेस्टी और बनाने में बहुत ही आसान होती है।

Leftover Flour Recipe: अक्सर महिलाएं बचे हुए आटे को लेकर चिंतित रहती हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता है कि वह इसका क्या करें। शायद आप जानकर हैरान हो जाएं कि आप बचे हुए आटे से बहुत ही टेस्टी नाश्ता बना सकते हैं। यह बनाने में बहुत ही सिंपल होती है। इसके साथ ही खाने में हेल्दी और स्वादिष्ट भी होती है। आज हम आपको इस लेख में बचे हुए आटे से टेस्टी नाश्ता बनाने की रेसिपी बताएंगे।
सामग्री
बचा हुआ आटा
मेथी - 2 कप
तेल - एक चम्मच 
पानी - जरूरत अनुसार 
लहसुन - 2
प्याज - 1
टमाटर - 3
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच 
बटर - जरूरत अनुसार 
नमक - स्वाद अनुसार 
हल्दी - आधा चम्मच 
लाल मिर्च - 1 चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले बचे हुए आटे को एक बर्तन डालें।
- इसके बाद इसमें मेथी मिलाकर सख्त आटा तैयार करें।
- इसके बाद आप इसकी लोई काट लें और उसे बेलकर एक बड़ी रोटी बना लें।
- अब आपको इसको स्क्वायर शेप में काट लेना है।
- फिर आप ऐसे ही सभी आटे की पीस तैयार कर लें।
- अब आप इन सभी को पानी में डालकर 8 मिनट के लिए पका लें।
- फिर आप छलनी की मदद से इसे छान लें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: आज डिनर में बनाएं हेल्दी और टेस्टी बाजरा मेथी पूरी, नोट कर लें रेसिपी
- अब आप एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
- इसके बाद इसमें लहसुन डालकर हल्का सा पका लें।
- अब इसमें प्याज डालें और टमाटर डालकर भून लें।
- टमाटर गल जाने के बाद इसमें नमक,हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब आपको इसमें पकी हुई चकली डालना है।
- इसके बाद इसमें थोड़ा सा बटर और पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
 आपकी टेस्टी नाश्ता बनाकर तैयार है। इसे आप धनिया से गार्निश करके गरमा गरम सर्व करें।

5379487