rajasthanone Logo
Leftover Bread Recipe: आज हम आपको बचे ब्रेड से टेस्टी कटलेट बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। साथ ही इन्हे बनाना भी बहुत आसान होता है।

Leftover Bread Recipe: अक्सर लोग बचे हुए ब्रेड को फेंक देते हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि बच्चे हुए ब्रेड से आप टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके बचे हुए ब्रेड से टेस्टी कटलेट बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। तो चलिए जानते हैं बचे हुए बेड से कटलेट तैयार करने की रेसिपी।
सामग्री
बचे हुए ब्रेड स्लाइस  - 4-5 
उबले आलू - 2 
 प्याज- 1
हरी मिर्च - 1
मटर - 1/2 कप 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
 गरम मसाला - 1/2 चम्मच
 चाट मसाला - 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया - 1 चम्मच
चम्मच कॉर्नफ्लोर -  2-3 
तेल - फ्राई करने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड को हल्का सा पानी लगाकर सॉफ्ट कर लें और उसे अच्छी तरह मसल लें। 
- इसके बाद आप इसमें उबले हुए आलू मैश करके डालें। फिर इसमें आप प्याज, हरी मिर्च, मटर, मसाले और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इस मिक्सचर से छोटे-छोटे कटलेट बनाएं।
- फिर इसमें एक बाउल में कॉर्नफ्लोर का पतला घोल तैयार करें और कटलेट को इसमें डिप करके हल्का सा कोट कर लें।
- फिर आप पैन में थोड़ा तेल गरम करें और कटलेट को मीडियम आंच पर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
आपके ब्रेड कटलेट बनकर तैयार हैं। इसे आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

5379487