rajasthanone Logo
Karele Ke Chips: आज हम आपके साथ करेले के चिप्स की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। वहीं इसे बनाना भी बहुत आसान होता है।

Karele Ke Chips करेले सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वहीं ज्यादातर लोग इसके कड़वे स्वाद के चलते इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आज हम आपके करेले के बहुत ही टेस्टी रेसिपी बताएंगे, जो काफी स्वादिष्ट बनकर तैयार होती है। आज हम लेख में करेले के चिप्स बनाने की रेसिपी जानेंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

करेले – 4-5 (पतले स्लाइस में कटे हुए)
प्याज – 1
हल्दी – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बेसन – 2 बड़े चम्मच
तेल – तलने के लिए

विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कटे हुए करेले में थोड़ा नमक मिलाकर 15-20 मिनट के लिए रखें और फिर पानी से धोकर निचोड़ लें।
- इसके बाद अब करेले के स्लाइस पर हल्का सा बेसन और थोड़ा नमक लगाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें करेले को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें।
- अब फिर कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मसाले भूनें।
- इसके बाद आप तले हुए करारे करेले डालें और अच्छी तरह मिक्स  करें।
- अब आप इसमें अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं और 2 मिनट तक पकने दें।
- अब आप गैस बंद कर दें । आपके करेले के चिप्स बनकर तैयार है।

5379487