rajasthanone Logo
Breakfast Recipe: आज हम आपके साथ वेज फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी शेयर करने जा रहे है, जो खाने में बहुत टेस्टी होती है। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है।

Indian Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ झटपट और स्वादिष्ट बन जाए, तो पूरा दिन बेहतरीन गुजरता है। ऐसे में ज्यादातर लोग कोशिश करते हैं कि नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ जल्दी भी तैयार हो जाए। आज हम आपको इस लेख में वेजिटेरियन फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी बताएंगे, जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े शौक से खाते हैं। यह बनाने में बेहद आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

सामग्री
ब्रेड स्लाइस – 4 (ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं)
बेसन – 1 कप
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
तेल – फ्राई करने के लिए
विधि

- वेजिटेरियन फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें। इसमें अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- अब बेसन में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि बेसन का घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा।

- अब नॉन स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं। इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस लें और उसे बेसन के घोल में दोनों तरफ से अच्छी तरह डुबो दें।

- अब इस ब्रेड को तवे पर रखें और 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर सेंकें। किनारों पर थोड़ा तेल डालकर ब्रेड को पलटें और दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं।

आपका स्वादिष्ट वेजिटेरियन फ्रेंच टोस्ट तैयार है। इसे सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

5379487