Healthy Breakfast Recipe Ideas:अक्सर लोग सुबह के नाश्ते के समय हल्का नाश्ता खाना पसंद करते हैं। वहीं, छोटे बच्चों और कमजोर डाइजेशन वालों के लिए सुबह हल्का नाश्ता ही बेस्ट होता है। ऐसे में आप साउथ इंडियन फूड ट्राई कर सकते हैं, जिसमें आप उपमा बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। आज हम आपके साथ सुबह के नाश्ते में बनाने के लिए मिक्स वेज सूजी उपमा की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जिसे आप झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
सूजी – 1 कप।
घी – 1 चम्मच।
प्याज – 1।
टमाटर – 1।
मूंगफली – आधा कप।
बींस – 1 कप।
राई – आधा चम्मच।
हल्दी – 1 चुटकी।
नमक – स्वादानुसार।
पानी – जरूरत के हिसाब से।
विधि
- मिक्स वेज सूजी उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालें और उसमें सूजी डालकर अच्छी तरह भून लें।
- इसके बाद दूसरे बर्तन में बींस को उबाल लें।
- फिर पैन में एक चम्मच घी डालकर राई चटका लें।
-अब इसमें प्याज, टमाटर, हल्दी और नमक डालकर भून लें।
- इसके बाद उबली हुई बींस डाल दें। जब सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं, तो इसमें भुनी हुई सूजी और पानी मिला लें।
- अब इसे 5 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें मूंगफली डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
आपका स्वादिष्ट और हेल्दी मिक्स वेज सूजी उपमा तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।









