Gas Grill Oven: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही गरमा-गरम खाने का मन करने लगता है। पकोड़े, चिल्ला और रोस्टेड स्नैक्स हर किसी को पसंद आते हैं, लेकिन तेल में तली चीज़ें सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं। इसी वजह से कई लोग चाहकर भी इन्हें नहीं खा पाते।
ऐसे लोगों के लिए अब बाजार में एक नया किचन गैजेट आया है, जिसका नाम गैस ग्रिल ओवन है। इसकी मदद से बिना तेल या बहुत कम तेल में स्वादिष्ट स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि यह घर पर ही आसान तरीके से हेल्दी खाना बना सकते है। जिससे स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखा जा सकता है।
जानें क्या है गैस ग्रील ओवन
गैस ग्रील ओवन एक स्मार्ट और सरल डिजाइन वाली ग्रिलिंग प्लेट है, जिसे सीधे साधारण गैस चूल्हे पर रखा जा सकता है। इसमें तीन प्रकार की प्लेट होती है। पहले वाटर ट्रे होता है जिसके अंदर पानी रखा जाता है। जो स्नेक्स बनाते समय उसमें नमी बरकरार रखता है उसको सूखने नहीं देता है। दूसरा प्लेट ग्रिल वाला होता है। जिसमें जालीदार कटिंग होती है।
इसमें मिक्स वेज पकोड़े,बेसन का चिल्ला, चिकन टिक्का या मछली जैसे आइटम सीधे रख सकते हैं। इसकी तीसरी प्लेट हीट सर्कुलेशन है। इसमें गैस की लौ से पानी गर्म किया जाता है, जिससे भाप बनती है। यह भाप और गर्म हवा मिलकर खाने को चारों ओर से बराबर तापमान देती हैं, जिससे खाना अंदर तक अच्छे से और समान रूप से पकता है।
पकोड़े से लेकर पनीर टिक्का तक, बिना तेल के बनेंगे स्वादिष्ट स्नैक्स
आप इसमें टिक्की, मूंगफली, शकरकंद, ग्रिल्ड सैंडविच, रोस्टेड पापड़ मछली और तंदूरी कबाब ,पकोड़े, कुरकुरा चिल्ला और भुट्टे बिना तेल के बना सकते हैं. इसके अलावा पनीर टिक्का, रोस्टेड चिकन, सब्जियां भी बिना तेल के आसानी से बना सकते हैं।
एयर फ्रायर की जरूरत नहीं, यह गैजेट गैस पर ही करता है कमाल
इस गैजेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको स्मोकी फ्लेवर देता है। इसमें कोई भी तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है जो हृदय रोग और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें पकाने वाले स्नेक्स में कैलोरी भी नहीं होती है। यह एयर फ्रायर से काफी सस्ता पड़ता है जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपए आती है।
यह भी पढ़ें...Winter Recipe : घर पर बनाकर रखें गुड़ और तिल की गजक, नोट कर ले










