Food Tips: मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषण होती है। इस डाइट में शामिल करने से देना और दिमाग दोनों हेल्दी रहता है। लेकिन क्या आपको पता है, की मछली के साथ कुछ चीजों का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आयुर्वेद और मॉडर्न रिसर्च के मुताबिक, मछली के साथ खा गए कुछ कांबिनेशन आपके शरीर के लिए भारी पड़ सकता है। लंबे समय तक इन्हें खाने से बीमारियां हो सकती हैं। आइए, हम आपको बताते हैं, कि मछली खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए...
हरी और पत्तेदार सब्जियों को खाने से बचें
मछली खाने के बाद भूलकर भी हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन न करें। पालक, सरसों और धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां भले ही आपके सेहत को फायदे देते हैं, लेकिन मछली के साथ इनका सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इनके सेवन से शरीर में कैल्सियम और आयरन का अवशोषण हो सकता है। इसके अलावा पेट में गैस, पेट फूलना और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए बेस्ट होगा, कि मछली खाने के बाद इनका सेवन न करें।
ये भी पढ़िए- Winter Recipe : सर्दियों में एन्जॉय करें मूली की चटनी, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह
मछली खाने के बाद विटामिन-सी के सेवन से बचें
कई बार लोग मछली खाते समय नींबू का सेवन करते हैं, ताकि उसका स्वाद बढ़ जाए। लेकिन, ज्यादा खट्टी चीजों का सेवन इसके साथ आपके शरीर को हानि पहुंचा सकता है। विटामिन सी लेने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर अगर आप वो मछली खा रहे हैं, जो स्टोर की गई या पुरानी है, तो उसमें मौजूद तत्व नींबू या संतरे जैसे फलों के साथ मिलकर टॉक्सिक असर डाल सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग या आर्सेनिक टॉक्सिसिटी तक हो सकती है।
मछली खाने के बाद अल्कोहल का सेवन न करें
इसके अलावा मछली खाने वाले लोगों को शराब या अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। कई लोग मछली खाने के बाद ऐसा करना पसंद करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे बेहद हानिकारक मानते हैं। शराब और मछली का कंबिनेशन लिवर पर ज्यादा असर डालता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन पर निगेटिव असर डाल सकता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर आप मछली खा रहे हैं, तो शराब के सेवन से दूरी बनाएं।
ये भी पढ़िए- Winter Hacks: बिना हीटर के सूखेंगे कपड़े, कड़कड़ाती ठंड में अपनाएं एक जबरदस्त घरेलू उपाय









