rajasthanone Logo
Masala Khichdi: आज हम आपके साथ घर पर टेस्टी खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। वहीं इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

Masala Khichdi: अगर आप हर रोज बिना चावल खाए बोर हो रहे हैं, तो ऐसे में आप टेस्टी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। मैं खिचड़ी का नाम सुनते ही लोगों का मन बदल जाता है। आपको बता दें कि आप दही मसाला खिचड़ी को अपने मसालों और दही के तड़के के साथ काफी मजेदार बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बहुत ही टेस्टी दही मसाला खिचड़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो गर्मियों के मौसम में खाने के लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी है। यह आपके पेट को भी आराम देने में मदद करेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
चावल – 1 कप
अरहर दाल – 1/2 कप
दही – 1/2 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार
गरम मसाला – स्वाद अनुसार
सरसों – 1 चम्मच
करी पत्ते – 6
तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार

विधि
सबसे पहले आप चावल और दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए अलग रख दें। उसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें सरसों और करी पत्ते डालकर तड़कने दें।

अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और टमाटर डाल दें। इन्हें हल्का गोल्डन होने तक भून लें।

अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड के लिए पकाएं।

यह भी पढ़ें- Healthy Breakfast Idea: पराठों से हो गए बोर? ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर मूंगफली चना चाट

अब इसमें धुले हुए चावल और दाल डालें और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें पानी डालें और इसे 3 से 4 सीटी आने तक पका लें।

सीटी निकल जाने के बाद इसमें फेंटी हुई दही डाल दें और फिर से 2 मिनट के लिए पकाएं। अंत में ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें। आपकी दही मसाला खिचड़ी बनकर तैयार है। इसे आप गरमा-गरम सर्व करें।

5379487