Indian Recipe: ज्यादातर घरों में मार्केट से लाकर अचार खाया जाता है। वहीं भरवां मिर्च का अचार लोग बहुत ही शौक से खाते हैं। यह दाल चावल के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आज हम आपके साथ भरवां मिर्च बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप भरवां मिर्च का अचार खुद घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
बड़ी हरी मिर्च – 250 ग्राम
सौंफ – 2 बड़े चम्मच
राई (सरसों) दाना – 2 बड़े चम्मच
मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 2 छोटे चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – 1/2 कप
हींग – 1 चुटकी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मिर्च को धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
- इसके बाद फिर बीच में चीरा लगाकर बीज निकाल दें।
- फिर आपसौंफ, राई और मेथी दाना को हल्का सा भून लें और दरदरा पीस लें।
- अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर, नमक और हींग डालकर मिला लें।
- अब आप तैयार मसाले को सभी मिर्चों में भर दें।
- फिर आप सरसों का तेल गर्म करें और फिर इसे ठंडा कर लें।
- इसके बाद आप भरी हुई मिर्चों को एक साफ और सूखे कांच के जार में रखें।
-फिर ऊपर से ठंडा किया हुआ तेल डालें।
- इसके बाद आप जार को 3–4 दिन तक धूप में जरूर रखें और फिर आपका भरवां मिर्च का अचार तैयार है।







