Bigg Boss: पंचायत वेब सीरीज में दामादजी का किरदार निभाने वाले राजस्थान के आसिफ खान बिग बॉस में नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के मंच पर उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म रेडी के गाने पर डांस किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और कहने लगे कि अम्मी आज सलमान खान के साथ खड़ा हूं।

आसिफ खान ने सुनाया 16 साल पुराना किस्सा

वहीं आसिफ ने अपने स्ट्रगल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में मन नहीं था, स्कूल में नाटक करता था। तब टीचर की तारीफ मिलती थी। इस बीच 2008 में पिता का निधन हो गया। प्राइवेट से सरकारी स्कूल में आ गया। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए साथ-साथ काम किया। चित्तौड़गढ़ से जयपुर आने का मौका मिला तो थिएटर किया। अभिनय की बारीकियां सीखीं। मुंबई आकर सपने पूरे हुए और पंचायत वेब सीरिज से लोगों का बहुत प्यार मिला।

यह भी पढ़ें- Entertainment News: मारवाड़ी रीति-रिवाजों के साथ हुई स्वरा लोढ़ा की शाही शादी, कई सेलिब्रिटीज ने दिया आशीर्वाद

बता दें कि आसिफ ने अपने संघर्ष के दिनों में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में किचन की साफ-सफाई का काम किया था। साल के आसिफ चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा के रहने वाले है। बिग बॉस के मंच पर आसिफ खान ने अपना करीब 16 साल पुराना किस्सा साझा किया। आसिफ ने बताया कि जब सलमान खान की फिल्म 'रेडी' बन रही थी।

उस समय फिल्म के एक गाने में वह भी भीड़ के बीच बैक डांसर के तौर पर शामिल हुए थे। उस समय शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वह उसी सलमान खान के सामने खड़े होंगे और उनके साथ मंच पर डांस करेंगे। बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने उसी गाने पर आसिफ के साथ डांस किया। यह पल आसिफ के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आसिफ के पिता एक सीमेंट कंपनी में काम करते थे। मां गृहिणी थी। आसिफ ने बताया कि वे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते थे लेकिन पढ़ाई में उनका मन बिल्कुल नहीं लगता था। जैसे-तैसे वह परीक्षा पास करते थे। पढ़ाई से बचने के लिए वार्षिक समारोह में नाटक में हिस्सा लिया था। इस छोटे से फैसले ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। पहली बार उन्हें दोस्तों के साथ-साथ उन टीचरों से भी तारीफ मिली, जो पढ़ाई के लिए कभी उनकी प्रशंसा नहीं करते थे। इस प्रोत्साहन के कारण ही अलग-अलग नाटक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगे। धीरे-धीरे चित्तौड़गढ़ और आस-पास के इलाकों में उनकी पहचान एक अच्छे कलाकार के रूप में बनने लग