RUHS Update: आयूएचएस ने पैरामेडिकल कोर्सेज के एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन कोर्सेज में बीआरटी, बी.एससी. (एमएलटी), बी.एससी (ऑफ्थेल्मिक), एम,एससी (रेडिएशन टेक्नोलॉजी) के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रथम वर्ष से लेकर आगे अंतिम वर्ष और पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगे हैं।
12 से 17 मार्च तक सामान्य शुल्क के साथ कर सकते हैं आवेदन
आपको बता दे विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी इन कोर्सेज के लिए 12 से 17 मार्च तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं लेट फीस 215 रुपए के साथ 18 से 19 मार्च तक आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर करें आवेदन
वहीं अभ्यर्थियों को 20 मार्च तक दोगुनी फीस के साथ आवेदन करने का मौका भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य नियमों की जानकारी ध्यान से पढ़ लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।