Rajasthan University of Health Sciences: आरयूएचएस ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और नकल-रहित बनाने के लिए ‘लॉकिंग सिस्टम’ लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत यदि कोई परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में कोई पेज खाली छोड़ता है, तो उस पर अनिवार्य रूप से क्रॉस लगाना होगा।
आंसर शीट पर क्रॉस (X) लगाना होगा
यह खबर मेडिकल, डेंटल, बीएससी, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथैरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी पाठ्यक्रमों के लगभग दो लाख परीक्षार्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए और होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्तर पुस्तिका में लॉकिंग सिस्टम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। वहीं नए प्रधान प्रावधान के मुताबिक अगर किसी आंसर शीट का अंतिम पेज या बीच का पेज खाली रह जाता है, तो उस पर क्रॉस (X) लगाना होगा। आरयूएचएस के कुलपति डॉ प्रमोद येवले ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा के बाद उत्तर पत्रिका में अतिरिक्त लेखन बदलाव या किसी तरह की फर्जीवाड़ी के होने के आशंकाओं को खत्म करने करना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रणाली की विश्वासनियता बनाए रखना यूनिवर्सिटी की प्राथमिकता है।
सुरक्षित करने की निर्देश जारी किए
वहीं मेडिकल के स्टूडेंट आंसर लिखते वक्त कुछ पेज खाली छोड़ देते हैं। ऐसे में मूल्यांकन से पहले यह बाद में उन खाली पन्नों पर कुछ लिखने या चेंज करने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन ने इस बात का ख्याल रखते हुए परीक्षा केद्रों के अध्यक्ष को व संबंधित अधिकारियों को नियमों की सख्ती से पालना सुरक्षित करने की निर्देश जारी किए हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इससे परीक्षा परिणामों की पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी। वहीं छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।










