RPSC SI Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। आरपीएससी (राजस्थान लोक सेवा आयोग) ने गृह (ग्रुप-1) विभाग में उप निरीक्षक यानी एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का सिलेबस जारी कर दिया है। आयोग ने यह सिलेबस परीक्षा की तारीख से करीब 5 महीने पहले जारी किया है ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 1015 पदों पर चयन किया जाएगा।

इस दिन होगा परीक्षा का आयोजन

परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पेपरों में होगी — पहला पेपर सामान्य हिंदी का और दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का रहेगा। दोनों पेपर 200-200 अंकों के होंगे और प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है कि अब परीक्षा का सिलेबस वेबसाइट पर प्रसारित कर दिया गया है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी अंक निर्धारित

आपको बता दें कि इस परीक्षा में शारीरिक क्षमता और फिटनेस को लेकर भी अंक निर्धारित किया गया है। आयोग के सचिव ने बताया कि विभाग का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित कर दिया गया है।

पेपर का सिलेबस

दो पेपर होंगे इस परीक्षा में पहला सामान्य हिंदी का होगा। दूसरा पेपर जनरल नॉलेज और जनरल साइंस का होगा। पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। जिसमें कला, संस्कृति, ट्रेडिशन, राजस्थान का भूगोल, साहित्य, राजस्थान का इतिहास हॉग। इसके अलावा भारत और विश्व का भूगोल इंडियन हिस्ट्री, भारतीय संविधान आदि को लेकर प्रश्न होंगे। रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी और करंट अफेयर्स के सवाल भी पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें...Rajasthan Education: 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र, शिक्षा विभाग ने बदली 10 साल पुरानी व्यवस्था