Rajasthan Teacher Appointment: अजमेर सहित प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चल रही गणित शिक्षकों की कमी को दूर दूर करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 में चयनित 1711 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी सूची के अनुसार सबसे अधिक 566 चयनित अभ्यर्थी गणित विषय के हैं, जो कुल चयन का करीब एक-तिहाई हिस्सा है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले की जा रही यह नियुक्ति प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने के साथ ही गणित, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।
सबसे अधिक 566 अभ्यर्थियों का चयन गणित विषय में हुआ
विषयवार चयनित अभ्यर्थियों की सूची में सबसे अधिक 566 अभ्यर्थियों का चयन गणित विषय में हुआ है। इसके बाद संस्कृत विषय में 308, हिंदी में 297, अंग्रेजी में 262 और विज्ञान विषय में 147 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। वहीं सामाजिक विज्ञान विषय में 80, पंजाबी में 49 और उर्दू विषय में 2 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस प्रकार सभी विषयों को मिलाकर कुल 1,711 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें- CA Final 2026 Result: जोधपुर की अर्पिता डागा ने हासिल की ऑल इंडिया चौथी रैंक
आपकी जानकारी के लिए संख्या में नियुक्तियां यह संकेत देती हैं कि विभाग ने इस विषय की आवश्यकता को प्राथमिकता दी है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग सीताराम जाट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को जिला आवंटन के बाद आगामी दिनों में पदस्थापन आदेश जारी किए जाएंगे, जिससे नए सत्र में विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।