Junior Instructor Exam Results : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पूरे राज्य में भर्ती परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। दो शिफ्ट में चली यह परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर के बारह बजे तक और दोपहर के 3:00 से शाम के 5:00 तक आयोजित की गई थी। RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने परीक्षा परिणाम को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। आईए जानते हैं क्या है पूरी जानकारी। 

परीक्षा परिणाम की समय सीमा 

अध्यक्ष आलोक राज ने हाल ही में परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा की बोर्ड आठ या नौ मई  2025 से कुछ परिणाम को जारी करने का प्रयास करेगा। उनकी घोषणा के बाद से उम्मीदवारों के बीच राहत और प्रत्याशा की उम्मीद जागी है। 

कैसे देखें परिणाम 

जैसा कि आप जानते हैं कि यह परीक्षा ऑफलाइन प्रारूप में आयोजित की गई थी। इसी के साथ चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। आपको बता दें कि परिणाम देखने के लिए आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
परिणाम जारी हो जाने के बाद बोर्ड श्रेणी बार कट ऑफ अंक और मेरिट सूची जारी करेगा। बड़े पैमाने पर किया गया यह भारतीय अभियान राजस्थान के तकनीकी शिक्षा की बुनियादी राज्य को और भी मजबूत करेगा।

राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर एक्जाम क्या होता है 

यह परीक्षा राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालय सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न तकनीकी क्षेत्र में जूनियर इंस्पेक्टर पदों को भरना होता है। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण होता है लिखित परीक्षा और दूसरा चरण होता है कौशल परीक्षा।

ये भी पढ़ें...Meera Mahal Of Rajasthan: क्या राजस्थान के इस महल में आज भी रहती हैं मीरा बाई? संग्रहालय में होता है उपस्थिति का अनुभव