Jaipur News : जयपुर में शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में अगले सत्र से महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग अब केवल इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम वाले कॉलेजों को मान्यता देगा। इसका मतलब यह है कि सिर्फ बीएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थान अब मान्य नहीं रहेंगे।

नई नीति और नियम

नई शिक्षा नीति के दिशा-निर्देशों के तहत अब कॉलेजों को बीएससी-बीएड, बीए-बीएड या बीकॉम-बीएड जैसे इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम संचालित करने होंगे। 942 कॉलेज ऐसे हैं, जो केवल बीएड पढ़ाते है। जिनमें लगभग डेढ़ लाख के करीब सीट उपलब्ध है।

आईटेप में मर्ज करने की योजना

134 कॉलेजों को आईटेप में उच्च शिक्षा विभाग मर्ज करने की योजना बना रहा है। कॉलेजों को बीए, बीएससी या बीकॉम पाठ्यक्रम संचालित होंगे। जरूरत पड़ी तो नजदीकी कॉलेज को भी मर्ज कर लिया जाएगा। 

समयसीमा और मापदंड

ओम प्रकाश बैरवा कॉलेज शिक्षा आयुक्त के अनुसार एनसीटीई के मानक पर खरे उतरने वाले ही आईटेप में शामिल होंगे। 2030 तक सभी कॉलेज को बहुविषयक संस्थान में बदलने का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें...Rajasthan Education News: अब ऑटोमेटिक पास नहीं होंगे बच्चे, 5वीं और 8वीं में भी न्यूनतम अंक लाना होगा अनिवार्य