Women Polytechnic College Admission: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर में सत्र 2026-27 के लिए नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। 10वीं पास कर चुकी इच्छुक छात्राएं 10 जून तक आवेदन कर सकती हैं। संस्थान की एडमिशन कमेटी मेंबर एवं फैकल्टी अंजू व्यास ने बताया- 10वीं के बाद क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक छात्राओं के लिए ये कोर्सेज महत्वपूर्ण है। छात्राओं के लिए चार तरह के डिप्लोमा कोर्सेज में आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही मार्गदर्शन के लिए कॉलेज की हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉलेज में छात्राओं के लिए 4 रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें कॉमर्शियल आर्ट, इंटीरियर डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग और टेक्सटाइल डिजाइन शामिल हैं। इन कोर्सों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। खास बात यह है कि प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, इसलिए सभी आयु वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- इसके लिए आप सबसे पहले विभागीय वेबसाइट www. nedaprajasthan.co.in पर जाएं।
- इसके बाद फिर "Admission 2026-27" सेक्शन में जाएं।अपनी पसंद के डिप्लोमा कोर्स का सिलेक्ट करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
आवेदन सबमिट करें और उसकी प्रति सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें- RPSC Lecturer Admit Card 2025: राजस्थान में प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
आपको बताते चलें कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की ओर से सत्र 2026-27 के लिए बी. फार्मा एवं डी. फार्मा पाठ्यक्रमों में 27 मई से ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून है।