CBSE Supplementary Exam 2026: सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 1 2026 के लिए ऑनलाइन लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स बन (एलओसी) भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इस बार विद्यार्थी पारंपरिक विषयों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन समेत कुल 90 विषयों में सप्लीमेंट्री या से इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई
नियमित विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई और परीक्षा 28 जुलाई निर्धारित की गई है। बोर्ड के अनुसार सूची में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, ने एप्लाइड मैथ्स, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज के अलावा आईटी, रिटेल, बैंकिंग, हेल्थ केयर, पर्यटन और एग्रीकल्चर जैसे विभिन्न स्किल विषय भी शामिल हैं।
90 विषयों में दे सकेंगे परीक्षा
सीबीएसई ने स्कूलों को सभी पात्र कंपार्टमेंट विद्यार्थियों के नाम अनिवार्य रूप से एलओसी में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र का नाम सूची में नहीं भेजा गया तो वह सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा और इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी। मुख्य परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थी भी एक विषय में इम्प्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं 2025 के कंपार्टमेंट विद्यार्थी, जो दो अवसरों में भी उत्तीर्ण नहीं हो सके, उन्हें निजी परीक्षार्थी के रूप में तीसरा और अंतिम मौका मिलेगा।